Saturday, October 12, 2019
Wednesday, November 15, 2017
मानवता की 'डगर' पर
मानवता की डगर पर
हे प्रिय! तुम मुझे अपना लो,
गुमराह हूँ, राह दिखा दो।
यूँ न छोड़ो अभिमन्यु-सा,
मानवता पथ पर बढ़ा लो।
गुमराह हूँ, राह दिखा दो।
यूँ न छोड़ो अभिमन्यु-सा,
मानवता पथ पर बढ़ा लो।
वहाँ महान सत्यवादी हैं,
सत्य-अहिंसा के पुजारी हैं;
वे रावण का पाप मिटाते हैं,
मचे हाहाकार सिमटाते हैं।
सत्य-अहिंसा के पुजारी हैं;
वे रावण का पाप मिटाते हैं,
मचे हाहाकार सिमटाते हैं।
इस पावन पथ पर ज़ंजीर नहीं,
जो बाँध पैर को जकड़ सके;
रास्तों में ऐसा विघ्न नहीं,
जो रोक मार्ग को अकड़ सके।
जो बाँध पैर को जकड़ सके;
रास्तों में ऐसा विघ्न नहीं,
जो रोक मार्ग को अकड़ सके।
है मानवता की डगर निराली,
जीत ले प्रेम से, वही खिलाड़ी।
यहाँ न मज़हब, न भेदभाव है,
सबके दिलों में बस समभाव है।
जीत ले प्रेम से, वही खिलाड़ी।
यहाँ न मज़हब, न भेदभाव है,
सबके दिलों में बस समभाव है।
परहित में वे हँस ज़हर पीते हैं,
औरों की खातिर ही जीते हैं;
स्वर्ग-नर्क सब यहीं बना है,
मानव सोच का फ़र्क़ घना है।
औरों की खातिर ही जीते हैं;
स्वर्ग-नर्क सब यहीं बना है,
मानव सोच का फ़र्क़ घना है।
इस राह से हम विमुख न हों,
हालात चाहे जो, हताश न हों;
मन में सदा आस-विश्वास रहे,
जीवन में कभी निराश न हों।
हालात चाहे जो, हताश न हों;
मन में सदा आस-विश्वास रहे,
जीवन में कभी निराश न हों।
आओ, नई जीवन-ज्योति जला दें,
सुख-शांति का यह नगर सजा दें;
कण-कण में बसते राम यहाँ हैं,
भारत-भारती के जन को बता दें।
सुख-शांति का यह नगर सजा दें;
कण-कण में बसते राम यहाँ हैं,
भारत-भारती के जन को बता दें।
Tuesday, January 17, 2017
उठो युवा,तुम उठो ऐसे. . .
उठो युवा तुम उठो ऐसे
उठो युवा तुम उठो ऐसे
चक्रवात में तूफ़ाँ उठता है जैसे
हाँ, अब कौन युवा तुम्हारे सिवा?
रक्षक प्यारे देश के
तुम चाहते तो तांडव मचे
देर है तुम्हारे उस वेश की
अब तो सब से आशा भी टूटी
लगती है अब दुनिया भी झूठी
कैसी माँ? कि कैसा लाल?
जो जनकर भी जने क्या लाल?
जो देश की गरिमा बचा सके
ध्वंस कर रावण-राज धरा से
एक आदर्श रामराज्य बना सके
तुम देश की आन-बान हो
हिंदू हो या मुसलमान हो
किसी मज़हब के नहीं, तुम मातृभूमि के लाल हो
तुम काल के भी महाकाल हो
फिर क्यों अंजान हो?
क्या नेताओं से परेशान हो?
ओह! कहीं विलीन न हो मेरे सपनों का भारत!
हे महारथी! तुममें है सामर्थ्य
रोक दो यह अनर्थ
अगर है मोहब्बत, तो अपनी यौवन शक्ति जगा दो।
आज अपने युग का अत्याचार मिटा दो।
Monday, March 9, 2015
मेरी आवाज़
मेरे मुख-मंडल पर सिर्फ एक ही बात का संशय बना रहता है। मैं दिनों-दिन हो रहे दंगा-फसाद, चोरी-डकैती जैसे विषयों पर उलझा रहता हूँ। आखिर ऐसी लूटपाट कब तक चलेगी? ऐसे में क्या हम अपनी मंजिल तक पहुँचने में कामयाब हो पाएंगे? हम मानते हैं कि प्रत्येक प्राणी प्रकृति से जकड़ा है, तब भी उन्हें अपना जीवन जीने में झंझट क्यों है? क्योंकि हम सबको यह भय है कि हमारे साँसों की डोरियाँ कब टूट जाएँगी।"मैं देश के हित में जान गंवा दूँ, चेहरे पर काली पट्टी बाँधकर नाम बदल दूँ, किंतु अपनी आवाज़ को नहीं बदल सकता..." 'यह मेरी आवाज़' देश व समाज में सुरीति लाना चाहती है, एक नया परिवर्तन लाना चाहती है, जिससे देश व समाज की संस्कृति कायम रह सके। स्वदेश को एक अखंड देश बनाने के साथ ही हम हिमालय के सदृश देश का गौरव ऊँचा कर सकें।मेरे मन की आवाज़ के साथ उन गरीबों की भी आवाज़ जुड़ी है, जो सामने कहने से कतराते हैं, कह नहीं सकते... पर मेरा मन ऐसा ही कहता है। यह आवाज़ आपकी हमसाया बनकर, देश की पहचान बनकर शाश्वत (अमर) रहेगी।ऐसे स्वदेश का नवनिर्माण करना आकाश-कुसुम (असंभव) नहीं है, यदि प्रथम गुरु (माता-पिता) अपने बच्चों को अच्छी सीख दें। मैं कब तक देश की दयनीय दशा देखकर इन आँखों से आँसू बहाऊँगा? मैं कब तक देश व समाज के बोझ को कंधों का सहारा दूँगा? आखिर कब तक? जब तक मेरी साँसों की डोरियाँ चलेंगी और ये आँखें दुनिया देखेंगी, तब तक बस न! फिर आगे...? आखिर उन्हें किसी की जिंदगी के साथ मौत का खेल खेलने में क्या मिलता है? बस देश व समाज की तौहीन... और क्या? ऐसे ही भाव मन में लाकर मैं खोया रहता हूँ। मुझे नींद नहीं आती... क्या हमारा जीवन इन कर्मों से महान होगा, यदि हमारे मन, वचन और आचरण पवित्र न हों?हमें अपना आचरण बदलना होगा और ऐसे आचरण रूपी ढाल को अपनाना होगा, जिससे देश व समाज की संस्कृति की रक्षा हो सके। अंततः मेरी आशा है कि एक दिन मेरे "मन की आवाज़" उनके मस्तिष्क में घड़ी की सुई सी अवश्य घूमेगी। तब उनका हृदय भावुक होगा। एक दिन उनके भी 'दिन फिरेंगे', तो वे भविष्य का सृजन करेंगे। एक दिन ज़रूर ममत्व जागृत होगा, तब मैं अपने दिल की नगरी में कह सकूँगा– “ईश्वर की कृपा से सब कुशल है”।
जियो उनके लिए
जियो उनके लिएमेरे जीने की आस ज़िंदगी से कोसों दूर चली गई थी कि अब मेरा कौन है? मैं किसके लिए अपना आंचल पसारूँगा? पर देखा—लोक-लोचन में असीम वेदना। तब मेरा हृदय मर्मांतक हो गया, फिर मुझे ख्याल आया कि अब मुझे जीना होगा, हाँ, अपने स्वार्थ के लिए न सही, परमार्थ के लिए ही।मैं ज़माने का निकृष्ट था, तब देखा उस सूर्य को कि वह निःस्वार्थ भाव से कालिमा में लालिमा फैला रहा है, तो क्यों न मैं भी उसके सदृश बनूँ। भला-मानुष बन सुप्त मनुष्यत्व को जाग्रत करूँ। मैंने शनैः-शनैः सद्मानुष की आँखों से देखा—लोग असह्य दर्द से विकल हैं, उन पर ग़म व दर्दों का पहाड़ टूट पड़ा है और चक्षु-जल ही जलधि बन पड़ा है। फिर तो मैं एक पल के लिए विस्मित हो गया। मेरा कलेजा मुँह को आने लगा। परन्तु दूसरे क्षण वही कलेजा ठंडा होता गया और मैंने चक्षु-जल से बने जलधि को रोक दिया; क्योंकि तब तक मैं भी दुनिया का एक अंश बन गया था।किन्तु अब मेरी सांसें लड़खड़ाने लगी हैं, जो मैंने उठाया था ग़म व दर्दों के पहाड़ से भार, वह पुनः गिरने लगा है। अतः हे भाई! अब मैं उनके लिए तुम्हारे पास, आस लेकर आँचल पसारता हूँ... और कहता हूँ तुम उन अंधों की आँख बन जाओ, तुम उन लंगड़ों के पैर बन जाओ और जियो 'उनके लिए'। क्या तुम उनके लिए जी सकोगे? या तुम भी उन जन्मांधों के सदृश काम (वासना) में अंधे बने रहोगे?राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त ने ठीक ही कहा है–
'जीना तो है उसी का,
जिसने यह राज़ जाना है।
है काम आदमी का,
औरों के काम आना है।।'
यहाँ उनका भी 'दिल' जोड़ दो
यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो,
जिनके दिल टूटे हैं, चलते कदम थमे हैं,
वे न जीना जानते हैं,
न ज़ख़्मों को सीना जानते हैं।
प्यारे, तुम उन्हें भी अपना लो ।
मेरी बात मान, विश्व-बंधुत्व का भाव लेकर, जन-जन से बैर-भाव छोड़ दो।
"यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो"।।
वे न जीना जानते हैं,
न ज़ख़्मों को सीना जानते हैं।
प्यारे, तुम उन्हें भी अपना लो ।
मेरी बात मान, विश्व-बंधुत्व का भाव लेकर, जन-जन से बैर-भाव छोड़ दो।
"यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो"।।
हम सबके ओ प्यारे, किस कदर हैं दूर किनारे?
जीत की भी आस रखते हैं वे मन मारे।
ये मन मैले नहीं, निर्मल हैं;
सबल न सही, निर्बल हैं।
समझते हैं हम जिन्हें पीछे हैं,
वे कदम-दो कदम ही पीछे हैं,
जो हिला दे उन्हें, ऐसी आँधी का रुख मोड़ दो।
यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो।।
समझते हैं हम जिन्हें पीछे हैं,
वे कदम-दो कदम ही पीछे हैं,
जो हिला दे उन्हें, ऐसी आँधी का रुख मोड़ दो।
यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो।।
दिल बिना क्या यह महफ़िल है?
क्या जीने के सपने हैं?
बेगाना कोई नहीं, सब अपने हैं।
क्या जीने के सपने हैं?
बेगाना कोई नहीं, सब अपने हैं।
ये सब मन के अनुभव हैं;
नहीं हूँ अभी वह, पहले मैं था जो।
सुना था मैंने मरना ही दुखद है,
पर देखा लालसाओं के साथ जीना,
महादुखद है।
नहीं हूँ अभी वह, पहले मैं था जो।
सुना था मैंने मरना ही दुखद है,
पर देखा लालसाओं के साथ जीना,
महादुखद है।
फिर क्या है सुख?
क्या जीवन का सार?
सुख है सबके हितार्थ में,
जीवन का सार है अपनत्व में—
ऐसा अपनत्व जो एक-दूजे का दिल जोड़ दे,
कोई गुमनाम न हो, नाम जोड़ दे।
वरना सब असार है चोला,
सब राम-रोला भाई, सब राम-रोला।।
यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो - शिवराज आनंद
क्या जीवन का सार?
सुख है सबके हितार्थ में,
जीवन का सार है अपनत्व में—
ऐसा अपनत्व जो एक-दूजे का दिल जोड़ दे,
कोई गुमनाम न हो, नाम जोड़ दे।
वरना सब असार है चोला,
सब राम-रोला भाई, सब राम-रोला।।
यहाँ उनका भी दिल जोड़ दो - शिवराज आनंद
Friday, November 7, 2014
घर का भेद (कहानी)
घर का भेद
"मन रूपी घर के भेद को संभालना ही जीवन का महामंत्र है।"
"औरों के लिए रूपनाथ जैसे भी हों, पर जानकीनाथ जी के लिए तो वह नेक ही थे।" तभी तो जानकीनाथ की उनसे थोड़ी सी दोस्ती क्या हुई, उन्होंने अपनी बेटी 'मंगली' का विवाह उनके पुत्र दयाराम से कर दिया। उन्होंने इस अल्प दोस्ती के अंधेपन में लड़के के शील-स्वभाव को नहीं देखा। इसी वजह से आज उन्हें अपनी बेटी की आँखों से गिरते आँसू देखने पड़ रहे हैं। यह सब उसी नज़रअंदाज़ करने का अंजाम है।
मंगली घर के बाहर बैठी थी। वह बार-बार मूर्छित होकर अपनी एक बड़ी चूक (भूल) को याद कर रही थी—वह 'घर का भेद'...! "ओह! मैंने अच्छा नहीं किया जो अपने हृदय की कच्ची चिट्ठी खोल दी।" "क्या मैं स्वयं बदलो, अपनी नियति?" "हाँ, ससुराल में जैसा भी साग-पात मिलता, खाती तो खाती। नींद भर न सोती तो न सही। मुझे दुनिया भर का प्रेम न मिलता तो न सही...! मैं मुट्ठी भर प्रेम में ही जी लेती, किन्तु इस भेद को कभी न खोलती कि मेरा पति एक व्यभिचारी और दुराचारी है।" 'घर के चार दीवारी के बाहर निकलते ही यह भेद चार दिन में चारों ओर मच गया।' फिर किसी ने 'मंगली' को गलत ठहराया तो किसी ने दयाराम को; दयाराम को गलत ठहराने के योग्य था ही, किन्तु मंगली नहीं... मंगली तो पाक थी, गंगा सी। पर इस दुनिया को क्या, कभी इधर तो कभी उधर होते रहती है। पर क्या कभी पाला भी अग्नि के समीप जा सकता है? नहीं न! ससुराल की बातें चारदीवारी के बाहर आते ही विकृत हो गईं। जिन पड़ोसियों के सामने उसने अपना दुखड़ा रोया था, वे ही अब पीठ पीछे उपेक्षा कर रहे थे और मजे ले रहे थे। दयाराम की करतूतें तो पहले से ही झूठ की तरफ साफ थीं, लेकिन अब समाज मंगली के चरित्र पर भी आरोप लगाने से बाज़ नहीं आ रहा था।
जब जानकीनाथ को अपनी इस गंभीर भूल का वास्तविक ज्ञान हुआ, तो वे अत्यधिक विस्मित और व्याकुल हो उठे। अपनी पुत्री की अत्यंत दयनीय स्थिति को देखकर वे गहरे शोक में डूब गए। उन्हें रह-रहकर यही तीव्र पश्चाताप सता रहा था कि रूपनाथ के प्रलोभनकारी शब्दों के भ्रम में आकर उन्होंने अपनी लाडली को अगाध संकट में धकेल दिया। दूसरी ओर दयाराम, जो पूर्व से ही कलुषित और संकुचित हृदय का था, इस बात से अत्यधिक क्रोधित हो उठा। अपनी चोरी पकड़े जाने पर लज्जित होने के स्थान पर वह उग्रता पर उतर आया और दूसरों पर ही दोषारोपण करने लगा। इसके पश्चात उसने मंगली को और अधिक प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया। मंगली इस घोर विपत्ति से निकलने का निरंतर प्रयास कर रही थी, लेकिन उसे हर दिशा में केवल घोर निराशा ही दिखाई दे रही थी। वह भली-भांति समझ चुकी थी कि इस निर्दयी संसार में अपनी अंतर्भावनाओं को प्रकट करना, किसी कपटी को संरक्षण देने जैसा ही भयानक और आत्मघाती है।
परंतु अब जानकीनाथ ने दयाराम को दंडित करने का दृढ़ संकल्प कर लिया था। अपनी बेटी की दुर्दशा देखकर उनका मन अत्यधिक क्षुब्ध हो उठा। उन्होंने निश्चित किया कि अब वे मौन नहीं रहेंगे। अगली ही सुबह, वे समाज के गणमान्य और सम्मानित लोगों को साथ लेकर दयाराम के द्वार पर जा पहुँचे। उन्होंने भरी पंचायत में दयाराम के समस्त अनैतिक कृत्यों को सबके सामने पूर्णतः उजागर कर दिया। दयाराम ने स्वयं को बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन अकाट्य साक्ष्यों के आगे उसकी एक न चली और वह पूर्णतः निरुत्तर हो गया।पंचायत के कठोर न्याय और सामाजिक बहिष्कार के भय ने अंततः दयाराम के कलुषित अहंकार को विगलित कर दिया। आत्मग्लानि और पश्चाताप के अश्रुओं में भीगकर वह भरी सभा में नतमस्तक हुआ और मंगली से जीवनदान की याचना करने लगा।
पितृ-सम्मान की रक्षा और समाज के मनीषियों के आश्वासन पर, गंगा सदृश पावन मंगली ने प्रतिशोध के स्थान पर करुणा को चुना। उसने अपनी नियति को एक नया अवसर देते हुए, परिमार्जित हो चुके दयाराम को क्षमादान की अमूल्य भिक्षा दे दी।
तदुपरान्त, मंगली ने पुनः अपनी ससुराल की देहली पर कदम रखा, किंतु इस बार वह असहाय पीड़िता नहीं, अपितु महिमामयी गृहलक्ष्मी थी। सुधर चुके दयाराम के हृदय-मंच पर अब मंगली के प्रति अगाध निष्ठा, अनुराग और अपार सम्मान का भाव जाग्रत हो चुका था।
समय के चक्र के साथ समाज के मिथ्या लांछन स्वतः ही विलीन हो गए और पूर्व का वह कटु 'घर का भेद' लुप्त हो गया। अब दोनों का गृहस्थ जीवन लोक-लाज की सीमाओं से परे, एक शांत, आत्मीय और सुखी दाम्पत्य के शाश्वत संसार में परिणत हो चुका था।
Subscribe to:
Posts (Atom)
शिवराज आनंद
व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमि उपनाम: शिवराज आनंद पूरा नाम: शिव कुमार साहू जन्म तिथि: 4 मई, 1987 जन्म स्थान: सोनपुर, तहसील रामानुजनगर,...
-
जियो उनके लिए मेरे जीने की आस ज़िंदगी से कोसों दूर चली गई थी कि अब मेरा कौन है? मैं किसके लिए अपना आंचल पसारूँगा? पर देखा—लोक-लोचन में असी...
-
हम कलियुग के प्राणी हैं सतयुग, त्रेता न द्वापर के, हम कलयुग के प्राणी हैं। हम सा प्राणी है किस युग में? हम अधमदेह धारी हैं।। ह...
-
प्रेम-जगत १ ( 'प्रेम-जगत' संसार का रंगमंच है और हम सभी इस रंगमंच के पात्र हैं।) विज्ञों का ऐसा मत है कि प्रेम की आग की उष्णता से सृ...
